विद्या कृष्णा कालोनी में होली की पूर्व संध्या पर सुंदरकांड एवं राधा माधव कीर्तन हुआ,फूलों की होली खेली
बदायूँ । शहर की विद्या कृष्णा कालोनी में होली की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय राधा माधव संकीर्तन मंडल ने सुंदरकांड एवं राधा माधव कीर्तन किया।। राहुल रस्तोगी की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी।
होली के पावन अवसर पर भजन संध्या का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमे फूलो गुलाल की होली खेली और कार्यक्रम का समापन सुन्दर प्रीतिभोज से किया गया। होलिकोत्सव के मधुर मिलन का अवसर प्राप्त हुआ।
भारतीय सांस्कृतिक परम्परागत लोक पर्व पर आनंद प्राप्त किया गया। जीवन हर्षोल्लास से भरकर चारों ओर खुशियाँ बिखेरें !श्री राधेश्री राधे श्री कृष्णश्री कृष्णा !!के भजन पेश किए।
मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, विशिष्ट अतिथि प्रमिला गुप्ता पत्नी स्वतंत्र प्रकाश सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश,एव (विशिष्ट अतिथि) श्रीराम यादव CO फायर ब्रिगेड,, डॉक्टर रुचि गुप्ता, डॉक्टर बागीश बासनी( मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक) पुष्पेंद्र सिंह, अध्यक्ष वीरेश, आरके उपाध्याय कोषाध्यक्ष एवं सचिव सौरभ रस्तोगी, भारत विकास परिषद पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।
बदायूं ज्वेलर्स एसोसिएशन बदायूं, मराठा समाज, कार्यक्रम कॉलोनी विद्या कृष्णा नगर के प्रांगण( मैदान) में किया गया।
कॉलोनी के संरक्षक डीके पत, गोपी कृष्ण, प्रदीप गुप्ता, (अध्यक्ष) बालकृष्ण वर्मा, (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) संजीव वर्मा टीचर, (महामंत्री) नितिन वैश्य, {सुनील नारंग चैरमैन} राहुल रस्तोगी (कोषाध्यक्ष) महिलाओं का विशेष सहयोग रहा। (अध्यक्ष) सुनील नारंग पंजाबी सेवा समिति रहे। इसके अलावा,हरि कृष्ण वर्मा, संदीप गुप्ता, सौरभ गुप्ता, राहुल सिंह, , सुशील गुप्ता, मोहित गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रीतेश गुप्ता, अंकित वैश्य, राजीव सक्सेना, गजेंद्र वैश्य, संजीव गुप्ता, नत्थू लाल वर्मा, अनिल शर्मा प्रोफेसर कॉलोनी की सभी अतिथि गण उपस्थित रहे।













































































