बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रविवार को रोटरी भवन में होली उत्सव एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब के सदस्यों ने होली के गीत, भजन और कविताओं की जोरदार प्रस्तुति दी । होली के मोहक गीतों पर महिलाओं और पुरुषों ने नृत्य भी किया।मानव दर्पण के होली विशेषांक का अतिथियों ने विमोचन किया।दुनिया में शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गई। प्रसिद्ध गायक डॉ. असित रंजन ने होली आई रे कन्हाई सुनाकर श्रोताओं से खूब तालियां बटोरीं, रीता सक्सेना के गीत मत मारो श्याम पिचकारी की प्रस्तुति ने लोगों को खूब गुदगुदाया। इनके अतिरिक्त प्रीति सक्सेना,शोभा सक्सेना, मुकेश,सरला चौधरी,इं. ए. एल.गुप्ता,मंजू सक्सेना, रश्मि सक्सेना, अरुणा सिन्हा, प्रकाश सक्सेना,सत्येन्द्र सक्सेना, शकुन सक्सेना,नीरज टंडन,नीतू, उषा,बेबी शर्मा ,जितेंद्र सक्सेना ,मंजू लता,सुधीर मोहन,मीरा ने होली के गीतों की जोरदार प्रस्तुति देकर वातावरण आनंदमय कर दिया। सभी का स्वागत क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।फूलों की होली भी खेली गई। सभी का आभार महासचिव प्रदीप माधवार ने व्यक्त किया। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और प्रकाश चंद्र सक्सेना ने किया। खासतौर से मौजूद लोगों में सत्येन्द्र सक्सेना,डा. अतुल वर्मा, निर्भय सक्सेना,राजीव सक्सेना,विजय कपूर,ब्रजेश सक्सेना ,मधुरिमा सक्सेना मौजूद रहे।