बदायूँ। अ. भा.सर्व समाज महिला कुटुंब की ओर से होली महोत्सव एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एग्जीक्यूटिव टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।बैठक में संस्था की संस्थापिका डॉ प्रतिभा गुप्ता एडवोकेट ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एग्जीक्यूटिव एवं जनरल मेंबरशिप के अंतर को स्पष्ट करते हुए संगठनात्मक जिम्मेदारियां एवं सहभागिता के महत्व को समझाया। साथ ही यह प्रेरणादाई संदेश दिया कि यदि हम जातिवाद के ऊपर उठकर सभी जातियों को साथ लेकर एक सशक्त समाज का निर्माण करें ,तो सकारात्मक परिवर्तन अवश्य संभव है। अध्यक्ष डॉ ममता नौगरैया जी ने आपसी भेदभाव भुलाकर प्रेम ,सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मनाने का संदेश दिया। उपाध्यक्ष महिषा सिंह जी ने सभी बहनों को जागरुक करते हुए कहा कि अपने बच्चों को केमिकल युक्त रंगों से दूर रखें तथा डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों से परहेज कर स्वस्थ एवं सुरक्षित होली मनाये। संगठन में उपस्थित सभी बहनों ने संगठन की एकता समर्पण एवं सामाजिक सद्भाव के संकल्प को दोहराया। डॉ गार्गी बुलबुल, डॉ इंदु शर्मा, डॉ सरला चक्रवर्ती,डॉ प्रतिभा मिश्रा ,डॉ मधु गौतम जी, रेखा गुप्ता किरण जी, ज्योति दीक्षित जी,कु. सुनीता मिश्रा जी, मधु अग्रवाल जी वीना सिंह जी, दीप्ति गुप्ता जी, सुषमा मौर्य जी , मधु चंद्र जी, नीता गुप्ता जी, मधुरिमा रस्तोगी जी मधु सक्सेना जी एवं निम्मी जी, इत्यादि बहने उपस्थित रहीं। अंत में सभी बहनों ने एक दूसरे को होली की अग्रिम बधाई दी। सर्वप्रथम गणेश जी को गुलाल लगाकर सभी बहनों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया एक दूसरे से गले मिली और सभी के अच्छे स्वास्थ्य की मंगल कामना की।