बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली के महासचिब श्यामदीप सक्सेना के आवास खन्ना बिलिडिंग सुभाषनगर पर अति आवश्यक बैठक हुई। बैठक में पूर्व में किये कार्यो की विंदु वार समीक्षा हुई। तत्पश्चात ज्वलन्त मुद्दा आरक्षण पर चर्चा की गई। अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा बैठक में सभी ने इक मत होकर एक बार आरक्षण की समीक्षा करने को सरकार से माँग की। सभी लोगों ने कहा आरक्षण गरीबी के आधार पर ही होना चाहिये न कि जाति आधार पर, इससे जाति भेद स्वयं ही समाप्त हो जायेगा। उन्होंने कहा हम तो जाति भेद मानते ही नहीं, हम सभी को एक समान मानते हैं। परन्तु जब सरकार ही ने लोगों को आरक्षण देने के नाम पर जाति के आधार पर बाँटने का काम किया हो तो कोई क्या कर सकता है। बैठक वीरेंद्र रायजादा, राजेश सक्सेना, श्यामदीप सक्सेना, सन्तोष सक्सेना, सुधीर महान, अमित आनंद, मनोहर लाल जौहरी, अक्षय विसारिया, रजनी सक्सेना, शिवाजी सक्सेना इत्यादि सम्मिलित हुए। अंत में मुकेश सक्सेना जी ने सभी का आभार प्रकट किया ।