मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
खेल

हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती पर हुआ भव्य समारोह

August 29, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और सच्ची खेल भावना के साथ मनाया गया। आयोजन की खास बात यह रही कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों से आए होनहार बच्चों ने भी एक ही मंच पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल की ओर से शुरू की गई इस अनूठी पहल के तहत सरकारी विद्यालयों के बच्चों को भी विश्वस्तरीय ट्रैक और खेल की विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य बच्चों के बीच किसी प्रकार का भेदभाव किए बिना उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि अभाव में छिपी प्रतिभाएं भी आगे बढ़ सकें और नई ऊंचाइयां हासिल कर सकें।
कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय हजरतगंज, उच्च प्राथमिक विद्यालय हरहरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बसोमा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्दऊ, उच्च प्राथमिक विद्यालय तेहरा तथा कंपोजिट विद्यालय फुलासी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति एवं प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि राजन मेहंदीरत्ता तथा बेसिक शिक्षा विभाग से आए अतिथि शिक्षकों के बैज अलंकरण एवं औपचारिक स्वागत के साथ किया गया।
इसके बाद मैदान में मौजूद सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और आपसी सम्मान के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय की मूल विचारधारा “Every child is a winner” को चरितार्थ करते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
ट्रैक इवेंट्स में बच्चों ने अपनी तेज रफ्तार का प्रदर्शन किया तो रिले रेस में प्रतिभागियों के बीच शानदार तालमेल और टीम भावना देखने को मिली। ऊंची कूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार छलांग लगाकर अपने हौसले और मेहनत का परिचय दिया। मैदान में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
मुख्य अतिथि राजन मेहंदीरत्ता ने अपने संबोधन में मेजर ध्यानचंद के संघर्ष, समर्पण और उनके स्वर्णिम खेल सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों के बच्चों को भी बेहतर मैदान और सुविधाएं देकर उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का अवसर देना सराहनीय प्रयास है।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों और अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। आयोजन को सफल बनाने में समस्त विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights