बरेली। शिव बारात एवं होली के जुलूस के मद्देनज़र थाना बारादरी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। इसी क्रम में थाना बारादरी क्षेत्र के साहू गोपीनाथ, श्यामत गंज चौराहा एवं कालीबाड़ी क्षेत्र में ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी की गई। ड्रोन की सहायता से क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों और घरों की छतों का निरीक्षण किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का समय रहते पता लगाया जा सके। पुलिस द्वारा विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया गया कि जुलूस मार्ग पर स्थित किसी भी छत पर कोई आपत्तिजनक या खतरनाक वस्तु न रखी हो। जांच के दौरान किसी भी छत पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है और त्योहारों को भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया है।