बरेली के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया
बरेली। नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजीव अग्रवाल विधायक बरेली कैंट कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि पंकज गोयल प्रोपराइटर शिवांग प्लाईवुड कार्यक्रम अध्यक्ष प्रणव झा आर.टी.ओ प्रवर्तन बरेली एवं मुख्य वक्ता माननीय ओमप्रकाश गंगवार विभाग संघ चालक बरेली विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अध्यक्ष राजीव अग्रवाल विद्यालय व्यवस्थापक दिनेश मलिक उपाध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल प्रांत संपर्क प्रमुख श्रीमती सरोजनी अग्रवाल अनिल गर्ग मंत्री भारतीय शिक्षा समिति बृज प्रदेश आदि मौजूद रहे।

मुख्य वक्ता ओमप्रकाश गंगवार विभाग संचालक ने अपने संबोधन में कहा कि विद्या भारती विद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण व संवर्धन का भी महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। विद्या भारती के लक्ष्य से नई NEP जो विद्यालय में लागू हो रही है वह क्रियांवन यह समाज हित के लिए हो रही है ऐसे विद्यालय समाज को सशक्त और संस्कारवान पीढ़ी देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्य अतिथि संजीव अग्रवाल ने कहा आज का शिशु कल का जगत राष्ट्र निर्माता है विद्या भारती के विद्यालय इसी श्रृंखला के अंतर्गत राष्ट्रवाद की शिक्षा देते हुए सच्चा भारतीय बनाने की प्रेरणा देते हैं अपनी मातृभाषा ही जीवन को परिवर्तन की मार्ग पर ले जाने के लिए प्रशस्त करती है।
कार्यक्रम अध्यक्ष प्रणव झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों से ही देश का सर्वांगीण विकास संभव हो सकता है।
विद्यालय व्यवस्थापक दिनेश मलिक ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने देश भक्ति ,परी नृत्य,भाषा परिचय, नारी शक्ति शबरी, हनुमान चालीसा,पौराणिक कथा, हास्य नाटिका होमवर्क चोर , भाव नृत्य पर्यावरण संरक्षण, एवं होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया तथा सभी अतिथियों को पटिका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन रामकिशोरश्रीवास्तव के निर्देशन में संस्कृति एवं आराध्या ने किया। अंत में अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सूर्य प्रकाश जी, राजीव जी व्यवस्थापक नेकपुर, अनुज शर्मा, विकास शर्मा, विक्रम जी मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा, श्रीमती अलका नवीन, श्रीमती नीलम मिश्रा, प्रियंका यादव, वंशिका मिश्रा, संजीव उपाध्याय, ऋषभ मिश्रा
सहित विद्यालय का समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।













































































