बरेली। आज विश्व जागृति मिशन, बरेली मंडल, बरेली द्वारा श्री भारत माता मंदिर में फाग महोत्सव का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण के बीच विजय अग्रवाल एंड पार्टी ने होली के सुंदर एवं मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। इस अवसर पर ठाकुर जी और राधा रानी के साथ श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली और आनंदपूर्वक उत्सव मनाया। पूरा मंदिर परिसर भक्ति, उल्लास और रंगों की खुशबू से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवेंद्र खंडेलवाल, पवन अरोड़ा, संदीप मेहरा, संजय गर्ग, महेंद्र गंगवार, नरेंद्र खुराना, मोहनलाल कालरा, नूतन मिश्रा, प्रियंका मौर्य, महिला प्रधान ममता गर्ग, सविता अरोड़ा, शांति बिष्ट, रेनू मिश्रा, सुमित्रा गंगवार, मनीषा मेहरा, कंचन अग्रवाल, नीरेश माहेश्वरी, गीता जोशी, रश्मि अग्रवाल, रीना अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, अनुराधा खंडेलवाल, सुधा अग्रवाल, इंदिरा खंडेलवाल, सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में मिशन के प्रधान देवेंद्र खंडेलवाल ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।