बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन 3.0” अभियान के तहत थाना प्रेमनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मालखाने में दाखिल अवैध शराब का निस्तारण किया। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में यह कार्रवाई संपन्न हुई। थाना प्रेमनगर पर पंजीकृत कुल 38 अभियोगों में बरामद 2220 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब को न्यायालय एसीजेएम-5 के आदेश दिनांक 30 जनवरी 2026 के अनुपालन में विधिवत नष्ट कराया गया। निस्तारण की प्रक्रिया क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम की उपस्थिति में पारदर्शी ढंग से पूरी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन 3.0 के अंतर्गत मालखाने में लंबे समय से लंबित मामलों के माल का निस्तारण किया जा रहा है, जिससे अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित हो सके। पुलिस टीम में शामिल रहे: प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, थाना प्रेमनगर। हे० मो० मालखाना विकास कुमार, थाना प्रेमनगर। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ ही मालखाने की साफ-सफाई और रिकॉर्ड प्रबंधन को भी मजबूती मिली है।