एसएसपी अनुराग आर्य ने लाल फाटक पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

WhatsApp Image 2026-02-28 at 8.26.38 PM (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शनिवार को थाना कैन्ट क्षेत्र अंतर्गत लाल फाटक पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन किया। यह नई चौकी दुर्घटना संभावित (एक्सीडेंट बहुल) क्षेत्र में आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित की गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


उद्घाटन के अवसर पर एसएसपी ने बताया कि लाल फाटक क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक रहता है और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में इस चौकी की स्थापना से न केवल दुर्घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी, बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की निगरानी भी सुदृढ़ होगी।


नवनिर्मित चौकी में क्रिटिकल कोरिडोर टीम के लिए समर्पित विशेष कार्यालय बनाया गया है। साथ ही क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक बैरक की व्यवस्था की गई है। चौकी में 24×7 त्वरित प्रतिक्रिया, गश्त और आपातकालीन सहायता के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों को नजदीकी स्तर पर पुलिस सहायता मिल सकेगी।


उद्घाटन समारोह में पुलिस अधीक्षक नगर , अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कार्यालय, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, क्षेत्राधिकारी फरीदपुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि लाल फाटक चौकी का उद्घाटन बरेली पुलिस की जनकेंद्रित सोच और सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि नागरिकों के बीच विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी है।
बरेली पुलिस ने शहरवासियों को आश्वस्त किया कि प्रत्येक क्षेत्र में सुरक्षित, संवेदनशील और सुलभ पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights