बरेली । अखिल भारतीय महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में बदायूँ रोड अनुपम नगर स्थित अखिल भारतीय महासभा मुख्यालय पर डॉ राजेन्द्र प्रसाद पूर्व राष्ट्रपति की 64 वीं पुण्य तिथि पर उनकी फोटो पर माल्यार्पण कर श्रंद्धाजलि अर्पित की। अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में 26 जनवरी, 1950 से 13 मई, 1962 तक अपना कार्यकाल संभाला, लगभग बारह वर्ष राष्ट्रपति रहे, और संविधान समिति के भी स्थाई अध्यक्ष भी रहे, ऐसे महापुरुष से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।श्रंद्धाजलि कार्यक्रम में वीरेंद्र रायजादा, राजेश सक्सेना, सन्तोष सक्सेना, शिवाजी सक्सेना, रजनी सक्सेना आदि ने श्रंद्धाजलि अर्पित की।