होली पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 8 सुपर जोन में बांटा गया बरेली परिक्षेत्र

WhatsApp Image 2026-02-28 at 8.26.36 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। होली पर्व को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी द्वारा जनपदों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
बरेली परिक्षेत्र के अंतर्गत जनपद बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र को 8 सुपर जोन, 41 जोन, 145 सेक्टर और 350 सब सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
परिक्षेत्र में कुल 9,568 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इनमें बरेली में 3,041, बदायूं में 2,275, पीलीभीत में 1,397 और शाहजहांपुर में 2,855 स्थान शामिल हैं। वहीं कुल 123 छोटे-बड़े जुलूस निकाले जाएंगे। बरेली में 80, बदायूं में 15, पीलीभीत में 10 और शाहजहांपुर में 18 जुलूस प्रस्तावित हैं।
बरेली जनपद में रामबारात शोभायात्रा 2 मार्च को थाना किला क्षेत्र के बमनपुरी से तथा 3 मार्च को थाना प्रेमनगर क्षेत्र के बानखाना से प्रारंभ होकर कोतवाली और बारादरी के मिश्रित आबादी क्षेत्रों से गुजरते हुए लगभग 7 से 8 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। शाहजहांपुर में 18 जुलूसों के साथ दो मुख्य जुलूस बड़े लाट साहब (8 किमी) और छोटे लाट साहब (3.5 किमी) निकाले जाएंगे, जिनके मार्ग में कई धार्मिक स्थल पड़ते हैं।
पुलिस प्रबंधन के तहत 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 30 क्षेत्राधिकारी, 92 प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, 268 निरीक्षक, 1,800 उपनिरीक्षक, 2,759 मुख्य आरक्षी, 4,728 आरक्षी और 1,759 महिला पुलिसकर्मी सहित कुल 11,444 पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त 14 कंपनियां पीएसी/आरएएफ तथा 2 प्लाटून की भी व्यवस्था की गई है।
संवेदनशील स्थानों की पहचान कर अतिरिक्त बल लगाया गया है। ड्रोन से निगरानी, जुलूस मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे और बॉडी वार्न कैमरों से लैस पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उपद्रवी तत्वों पर नजर रखते हुए निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights