मेगा क्रेडिट कैंप हुआ आयोजित

IMG_8243
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदो मे रू0 100 करोड़ के ऋण स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी दीपा रंजन की अध्यक्षता में मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन कर ऋण स्वीकृत/वितरण के निर्देश दिये गये थे, जिसके अनुपालन मे बुधवार को अटल बिहारी सभागार मंे इस मेगा कैंप क्रेडिट कैंप का आयोजन हुआ।
मेगा क्रेडिट कैंप के दौरान सभी बैंको द्वारा इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सराहनीय कार्य किया तथा रू0 100  करोड़ के ऋण लक्ष्य से अधिक का ऋण स्वीकृत किया गया। क्रेडिट कैंप का प्रारम्भ करते हुए जिला अग्रणी प्रबन्धक  परमजीत सिंह ने जिलाधिकारी तथा सभी बैंकों के प्रबन्धको का अभिनंदन किया। जिलाधिकारी ने बैंकों को निर्देश दिये कि वह सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत करंे। उन्होने कहा कि समूह की महिलाओं को ऋण स्वीकृत करते हुए संवेदना बरती जाये ताकि ऋण वितरण कर समाज का कल्याण हो सके तथा जिला भी प्रगति पर आगे बढ़े। इस दौरान अग्रणी जिला प्रबन्धक ने सभी बैंकों को सम्बोधित करते हुए समूह के ऋण स्वीकृति मे उदारता बरतते हुए अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत करने की बात पर जोर दिया। इस कैंप के दौरान समाज के सभी वर्गो को जिसमे सामान्य एमएसएमई ऋण, शासकीय रोजगारपरक योजनाएँ, पीएमईजीपी ओडीओपी,मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि योजना तथा समूह की महिलाओं को ऋण स्वीकृत किया गया तथा मौके पर ही स्वीकृति पत्र प्रदान किए गये। इस दौरान जिले के अग्रणी जिला प्रबन्धक परमजीत सिंह, डीडीएम नाबार्ड अंकुर निगम,जिला उद्योग उपायुक्त जैसमीन तथा समस्त बैंकों के शाखा प्रबन्धक, जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights