शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस एवं गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया

WhatsApp Image 2026-09-15 at 12.04.32 PM
बदायूँ। विद्या भारती विद्यालय शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर सिविल लाइन्स में राष्ट्रीय हिंदी दिवस एवं गणेश चतुर्थी का पर्व पूर्ण हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहिनों एवं आचार्यों ने दोनों पर्वों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति तथा मातृभाषा हिंदी के प्रति सम्मान का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके पश्चात मुख्य वक्ता अनुराग मिश्रा, प्रधानाचार्य सुशील कुमार एवं नवागत आचार्या बहिन नूतन जी ने भगवान गणेश के चित्र पर सामूहिक रूप से पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अनुराग मिश्रा ने राष्ट्रीय हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हिंदी को भारतीय संस्कृति और भावनाओं से जुड़ी सशक्त भाषा बताया तथा विद्यार्थियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और अध्ययन के लिए प्रेरित किया   हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा तृतीय से पंचम तक के भैया-बहिनों के लिए ‘मेरे विद्यालय की दैनिक वंदना’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं कक्षा अरुण से द्वितीय तक के शिशुओं के लिए सुलेख प्रतियोगिता कराई गई। विद्यालय मीडिया प्रभारी आचार्य लालाराम वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहिनों को पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और शुभारम्भ के प्रतीक हैं। हमें उनसे ज्ञान और सद्बुद्धि प्राप्त करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और हमें अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में मातृभाषा के प्रति जागरूकता, वैचारिक मौलिकता और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं।  इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य कौशल किशोर पाठक, नरेश पाल सिंह, भोलेनाथ पाठक, रूपेंद्र सिंह, राजीव कुमार सिंह, लालाराम वर्मा, सुबोध मिश्रा, राकेश मिश्रा, अविलेश यादव, अनुराग मिश्रा, निरंजन सिंह, देवेंद्र सक्सेना, राहुल शर्मा तथा आचार्या बहिनों में पूजा शर्मा, आयुषी, रिया राजपूत, सुमन शर्मा, ज्योत्सना सिंह, नूतन, अंचल पाठक, कंचन गुप्ता सहित समस्त भैया-बहिनों की उपस्थिति रही।
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights