बजीरगंज तथा सलारपुर में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की कार्यशाला हुई

WhatsApp Image 2026-09-15 at 12.54.23 AM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। छवि वैश्य जिला मिशन समन्वयक हव फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन* द्वारा एक युद्ध नशे के विरुद्ध मादक पदार्थो के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुये मादक पदार्थो से बच्चों को दूर रखने की अपील की गयी तथा महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन के अन्तर्गत साइवर सुरक्षा की जानकारी देते हुये साइवर हेल्पलाइन 1930 की विस्तृत जानकरी प्रदान की गयी एवं महिला कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनाए पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेशन योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पति की मृत्युपरान्त पुर्नविवाह दम्पति पुरस्कार दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता दहेज के कारण परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक सहायता पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला की पुत्री की शादी हेतु अनुदान की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। बाल विवाह अधिनियम में विहित प्राविधानों के अनुसार कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये जा रहे है तथा सामाजिक कुरूती के रूप में बाल विवाह एक बहुत ही बडी समस्या वन कर समाज के सम्मुख उत्पन्न हो रही है जिसको ध्यान में रखते हुये बाल विवाह किये जाने पर विधिक कार्यवाही की जानकारी एवं बाल विवाह से होने वाली परेशानीयो तथा मादक पदार्थ की सेवन से होने वाली कठिनाईयों पर विस्तृत जानकारी कैम्प में आयी हुयी महिलाओं बालिकाओं को प्रदान की गयी।
प्रीती चौहान जे0एस0 हव फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन द्वारा वन स्टाप सेन्टर द्वारा महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन के अन्तर्गत साइवर सुरक्षा वन स्टाप सेन्टर की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ महिला एवं बालिका तथा बच्चों हेतु कार्य कर रही हेल्पलाइन नं0 112 1090 181 102 108 1098 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
भमरपाल सिंह सामाजिक कार्यकर्ता जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा कैम्प में आयी हुयी महिलाओं बालिकाओं को पॉश एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुये अवगत कराया गया कि विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं कन्या सुमगला योजना बाल सेवा योजना स्पॉन्शरशिप तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना की जानकारी प्रदान करने की साथण्साथ अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दियाला जाने की अपील की गयी। कैम्प में आये हुये महिलाओं बच्चों ने बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक उपरोक्त योजनाओं एवं अधिनियमों की जानकारी ली। यह भी बताया गया कि उपरोक्त सभी योजनाओं की जानकारी लाभ कलेक्ट्रेट स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
रवि कुमार संरक्षण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश शासन महिला कल्याण अनुभाग-1 लखनऊ द्वारा किशोर न्याय बालको की देखरेख व संरक्षणद्ध अधिनियम 2015 के प्राविधानों के अनुसार देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले तथा विधि विरूद्व कार्यो में लिप्त बच्चों के संरक्षण कल्याण एवं पुर्नस्थान को सुनिश्चित करने हेतु समेकित बाल संरक्षण योजना संचालित की जा रही है। भारत सरकार द्वारा उक्त योजना को मिशन वात्सल्य योजना के नाम से संचालित किया गया है जिसके संचालन हेतु महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के नवीन गाइडलाइन के अनुसार मिशन वात्सल्य योजना सुचारु एवं सुगम क्रियान्वयन ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति द्वारा किया जा रहा है तथा मन्दिर मस्जिद रेलवे स्टेशन बस स्टेशन ढावा दुकानो एवं कारखानों में बाल श्रम भिक्षावृति कर रहे 14 वर्ष से कम बालको बालिकाओं के रैस्क्यू एवं उनके पुनर्वासन आदि हेतु समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम बाल संरक्षण समिति के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत बाल श्रम करा रहे लोगो के विरूद्ध बच्चो आदि के बीच में चर्चा कर यह बताया गया। अगर किसी बच्चों को कोई भी समस्या है तो वह 1098 पर कॉल कर के अपनी समस्या का समाधान करा सकता है। बाल विवाह अधिनियम में विहित प्राविधानों के अनुसार कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये जा रहे है तथा सामाजिक कुरूती के रूप में बाल विवाह एक बहुत ही बडी समस्या वन कर समाज के सम्मुख उत्पन्न हो रही है जिसको ध्यान में रखते हुये बाल विवाह किये जाने पर विधिक कार्यवाही की जानकारी एवं बाल विवाह से होने वाली परेशानीयो तथा मादक पदार्थ की सेवन से होने वाली कठिनाईयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी इन्द्रपाल सिंह, शिव कुमार ए0डी0ओ0पी सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहायक पंचायत अधिकारी, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता श्री भमरपाल सिंह जे0एस0एच0ई0डब्लू प्रीती चौहान परामर्शदाता चाइल्ड हेल्पलाइन व प्रभारी बाल परियोजना अधिकारी संगीता उपस्थिति रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights