बदायूँ में मानदेय बढ़ाने और नियमितीकरण की मांग को लेकर KGBV कर्मचारियों ने उठाई आवाज

WhatsApp Image 2026-09-15 at 12.49.34 AM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (KGBV) में कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर जिला KGBV एसोसिएशन ने पहल तेज कर दी है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी तथा सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाकर उनके समाधान की मांग की।एसोसिएशन ने मांगपत्र में विशेष रूप से पार्ट टाइम एवं फुल टाइम कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि किए जाने की मांग उठाई। इसके साथ ही KGBV में कार्यरत वार्डन, अकाउंटेंट और अन्य कर्मचारियों के मानदेय में भी उचित बढ़ोतरी किए जाने की मांग की गई। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से विद्यालयों में छात्राओं की दैनिक व्यवस्थाओं, अनुशासन, सुरक्षा और अन्य आवश्यक जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ कर रहे हैं।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि KGBV विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की जिम्मेदारियां महत्वपूर्ण हैं और वे प्रतिदिन छात्राओं से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद मानदेय कम होने तथा सेवा से जुड़े भविष्य के संबंध में स्पष्ट व्यवस्था नहीं होने के कारण कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नियमितीकरण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठायामांगपत्र में कर्मचारियों के नियमितीकरण के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया। एसोसिएशन ने कहा कि लंबे समय से KGBV में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के भविष्य को लेकर शासन स्तर पर सकारात्मक एवं स्पष्ट निर्णय लिया जाना आवश्यक है। कर्मचारियों ने मांग की कि उनकी वर्षों की सेवाओं को ध्यान में रखते हुए नियमितीकरण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए।जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह एवं सहयोगी अमन कपूर ने कहा कि संगठन का उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए सकारात्मक एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रयास करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी तथा सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता कर्मचारियों की मांगों को संबंधित अधिकारियों एवं शासन स्तर तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कर्मचारियों के हित से जुड़े इन मुद्दों को लेकर संगठन आगे भी शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा। इस दौरान अमन कपूर, प्रवीण, कुलदीप सहित जिला KGBV एसोसिएशन की टीम और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights