पूर्व माध्यमिक विद्यालय वारी नगला में बाल उत्सव का रंगारंग आयोजन
बरेली। विकास क्षेत्र क्यारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय वारी नगला में बुधवार को बाल उत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी बरेली रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बरेली बेसिक शिक्षा विभाग की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मेहमानों का स्वागत पुष्पगुच्छ, बैज एवं उत्तरी पहनावा कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी क्यारा पूर्ण सिंह ने विद्यालय की गत वर्षों की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि वारी नगला विद्यालय सशक्तिकरण नेतृत्व और टीम भावना के कारण विकास क्षेत्र में मिसाल बना है। उन्होंने अन्य संस्थाओं से भी प्रयागराज शिक्षा पर जोर देने की अपील की। मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षकों व छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रदेश सरकार की शैक्षिक योजनाओं और नई शिक्षा नीति के तहत डिजिटल शिक्षा व रोजगारपरक पहल का उल्लेख किया। उन्होंने फिनलैंड और जापान की अनुभव आधारित शिक्षा प्रणाली का उदाहरण देते हुए नवाचार पर बल दिया। इस अवसर पर विद्यालय के पांच सफल पूर्व छात्र अनूप कुमार (भारतीय नौसेना), सूरज कुमार सिंह (उप पुलिस), युगेंद्र कुमार (सीआरपीएफ), रंजीत (अधिवक्ता) एवं विशाल (नीट उत्तीर्ण) के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में ‘आरंभ है प्रचंड’, ‘वंदे मातरम्’, ‘सखी री’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एवं होली गीत की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष शर्मा ने किया तथा अंत में खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन में प्रधानाध्यापक डॉ. विनोद कुमार शर्मा सहित समस्त स्टाफ, ग्राम प्रधान, एसएमसीधी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।













































































