बदायूं ।आज यादव समाज के लोगों ने प्रस्तावित फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ का कड़ा विरोध किया। समाज के प्रतिनिधियों ने फिल्म में आपत्तिजनक दृश्यों का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। यादव उत्थान समिति भारत के कार्यकर्ता मालवीय आवास गृह पर एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए मालवीय आवास से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म में कुछ ऐसे दृश्य हैं, जिनसे यादव समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। समिति के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि किसी भी समाज विशेष को निशाना बनाकर फिल्म बनाना उचित नहीं है। उन्होंने सेंसर बोर्ड से भी ऐसी सामग्री पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया। कि फिल्म से आपत्तिजनक दृश्य हटाए जाएं और इसका नाम बदला जाए, तभी इसे रिलीज करने की अनुमति दी जाए। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के निर्माता संदीप तोमर, निर्देशक अंकित भड़ाना और संबंधित कलाकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की। यादव उत्थान समिति भारत ने चेतावनी दी है कि यदि बिना संशोधन के फिल्म रिलीज की गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर ध्रुव यादव, वीपी यादव,जितेन्द्र यादव,ओमकार यादव, राजभान सिंह यादव, पुष्पेंद्र यादव, भानू यादव, धूम सिंह, राकेश यादव, अशोक यादव, धर्मवीर यादव, राकेश यादव, केशव यादव, रवीश यादव और सत्यवीर यादव सहित दर्जनों कार्यकता उपस्थित रहे !