राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस का तृतीय एकदिवसीय शिविर सम्पन्न
बदायूँ । नगर के राजकीय महाविद्यालय बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों का तृतीय एकदिवसीय शिविर प्राचार्य डॉक्टर अनिल कुमार जी के निर्देशन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ ज्योति बिश्नोई व संजय कुमार, डॉ सतीश यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

शिविर में नारी सशक्तिकरण एवं सुरक्षा विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवा योजना नोडल अधिकारी डॉक्टर जायसवाल ने कहा कि नारी समाज को प्रगति की ओर बढ़ाने में सहायक रही है। समाज का पूर्ण विकास सभी संभव है जब पुरुष और नारी दोनों का समान विकास हो, दोनों को व्यवहारिक रूप से समान अधिकार प्राप्त हो। आवश्यकता इस बात की है कि महिलाओं में साक्षरता, जागरूकता, आत्मनिर्भरता बढ़ाने के समन्वित एवं संगठित प्रयास हो । हालांकि समय के साथ-साथ महिलाओं की स्थिति में व्यापक बदलाव आ रहा है लेकिन नारी
सम्मान के लिए आज भी संघर्ष कर रही है। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर गुरदीप सिंह उप्पल, प्राचार्य, संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान ने कहा कि आज नारी जागरूक हो रही है आज नारी विकास की और अग्रसर है वह हर क्षेत्र में अपने एक अनोखी पहचान बना रही है पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम कर रही है यह आधुनिक युग की नारी का स्वरूप है।
इस अवसर कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर ज्योति बिश्नोई ने बताया कि महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अनेको कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहते हैं ।और छात्राओं को सभी शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाती रहती है। हिंदी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रेमचंद चौधरी ने सभी छात्रों को मिशन शक्ति के संपूर्ण जानकारी दी और उन्हें सदैव सुरक्षित माहौल में रहने के लिए प्रेरित किया।। कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय कुमार ने बताया कि NSS छात्राएं मिशन शक्ति के सभी उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। महिला प्रकोष्ठ संयोजक डॉक्टर बबीता यादव ने नारी सशक्तिकरण का महत्व बताते हुए छात्राओं को नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया एवं महिला हेल्पलाइन आदि नंबरों की जानकारी दी। संगोष्ठी में अंशिका शर्मा महिमा भारती वैष्णो देवी वैष्णवी अनूप सिंह यादव आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किये।
इसके बाद स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने मिशन शक्ति जागरूकता रैली निकालकर में नारी सशक्तिकरण, शिक्षा एवं सुरक्षा का संदेश दिया।
रैली में सरिता यादव, ललकराम,महिमा भारती, वैष्णो देवल स्वाति, वैष्णवी, जोया पूर्णिमा तोमर, निहाशा, पारुल नेहा, आरती, अंजलि पाल, कोमल, अंशिका शर्मा, मंजू देवी, मनीषा देवी अर्चना वर्मा प्रियंका नम्रता सिंह, तुलसी मिश्रा, भावना सागर, हीरा इकबाल, वैष्णो,काजल, प्रिया गोले, अर्चना वर्मा, प्रियंका, लायबा, वंदना, गरिमा, शालिनी दुबे प्रतीक्षा शिवानी वर्मा, सरिता आदि स्वयंसेविकाओ ने भाग लिया !













































































