एसएसपी द्वारा गूगल मीट के माध्यम से दैनिक अपराध एवं होली पर्व की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत गूगल मीट के माध्यम से की गई समीक्षा गोष्ठी

WhatsApp Image 2026-02-24 at 7.50.48 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अनुराग आर्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा डेली क्राइम, आगामी होली पर्व एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं के संबंध में रात्रि 20:30 बजे से गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में जनपद के समस्त अपर पुलिस अधीक्षकगण, क्षेत्राधिकारी (COs), क्षेत्राधिकारी एलआईयू तथा सभी थाना प्रभारी (SHO/SO) ने प्रतिभाग किया।
बैठक के दौरान एसएसपी ने सभी अधिकारियों को अपराधों के प्रति पूर्ण सतर्कता बरतने तथा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनपद में हाल ही में घटित सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
उन्होंने क्षेत्राधिकारियों को अपने पर्यवेक्षण में लंबित एवं पुनर्विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विवेचकों को प्रत्येक एफआईआर को ई-साक्ष्य ऐप पर लिंक करने तथा लंबित एसआईडी को संबंधित एफआईआर से जोड़ने के आदेश दिए गए।
आगामी होली पर्व के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। होलिका दहन स्थलों एवं होली जुलूस मार्गों का पूर्व भ्रमण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विगत वर्षों में होली के दौरान हुए विवादों तथा डायल 112 पर प्राप्त इवेंट्स की समीक्षा कर संबंधित क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया। सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील पॉइंट्स पर ड्यूटी चार्ट तैयार कर पुलिस बल की तैनाती, क्लस्टर मोबाइल बनाकर गश्त बढ़ाने एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा होली पर्व के दौरान पूर्ण शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर तत्काल एवं कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights