13 दिन से लापता नाबालिग किशोर का सरसो के खेत में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप।

WhatsApp Image 2026-02-24 at 6.16.35 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । 13 दिन से लापता नाबालिग किशोर का शव सरसों के खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर बेला निवासी दयाराम का 15 वर्षीय पुत्र गिरीश 12 फरवरी को गांव स्थित अपनी दुकान से घर जाते समय अचानक लापता हो गया था। किशोर के लापता होने के बाद परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो 16 फरवरी को किशोर के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
मंगलवार को गांव के पास स्थित सरसों के खेत में किशोर गिरीश का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पढ़ा देख प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शव मिलने की खबर सुनते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights