भाजपा विधायक महेश गुप्ता ने शहर के कई मोहल्ले में सड़कों के निर्माण की घोषणा की
बदायूं । शहर भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों के चलते शासन ने आधा दर्जन सड़कों के र्निर्माण के लिए एक करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत की है । जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा द्वारा इन सड़कों का निर्माण किया जाएगा । इससे पूर्व में भी शहर विधायक ने सड़कों के निर्माण के लिए दो करोड रुपए की धनराशि दिलाई थी । शहर के कुछ और सड़कों के निर्माण के लिए विधायक की ओर से प्रस्ताव शासन को दिया गया है । विधायक ने कहा है कि शहर क्षेत्र में एक भी ऐसी सड़क नहीं रहेगी जिस पर लोगों को ठोकर खानी पड़े ।

शहर और विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए विधायक महेश चंद्र गुप्ता हमेशा ही प्रयासरत रहे हैं क्षेत्र के विकास को लगातार शासन से धन दिल रहे हैं । शहर क्षेत्र में कई ऐसी सड़के थी जो लंबे अरसे से जर्जर थी जिनके पुनर्निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद से भी लोगों ने मांग की लेकिन पालिका प्रशासन ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया तब शहर भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने उन सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को दिया उनके प्रस्ताव पर शासन ने मोहर लगाते हुए धनराशि भी मंजूर कर दी । पिछले समय शहर की कई सड़कों के निर्माण के लिए विधायक ने दो करोड रुपए की धनराशि दिलाई थी । अब शासन दे उनकी मांग पर फिर से शहर की 6 सड़कों के निर्माण के लिए एक करोड रुपए की धनराशि दी है ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि एक करोड रुपए की धनराशि से शहर की मोहल्ला महाराज नगर में डॉक्टर सीमा सरन हॉस्पिटल के बराबर वाली गली, बार्ड 3 में डीएम आवास के पीछे श्याम बाबू के घर से राधा कृष्ण गुप्ता एवं राजीव गुप्ता के घर तक इंटरलॉकिंग,नेकपुर में गली नंबर 1 और 2 में राकेश के प्लांट से मोर सिंह के मकान तक इंटरलॉकिंग,नेकपुर पर वार्ड नंबर तीन में न्यू कृष्ण नगर में श्री रजत रजत मकान से अनिल कुमार के मकान तक इंटरलॉकिंग कार्य । इसके अतिरिक्त जेल तिराहा कचेहरी से लेकर गौरी शंकर मंदिर तक स्ट्रीट लाइट का कार्य,लालपुर चौराहे से पथिक चोक तक स्ट्रीट लाइट। श्री गुप्ता ने बताया कि सड़कों के निर्माण और लाइट की व्यवस्था का कार्य जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा के द्वारा किया जाएगा । जल्द से जल्द यह कार्य शुरू करने को निर्देश दिए गए हैं । विधायक ने कहा है कि सड़कों के निर्माण और लाइट की व्यवस्था होने से शहर के लोगों को काफी लाभ मिलेगा ।
वर्जन
क्षेत्र में लगातार काम कराया जा रहा है बिना किसी भेदभाव के डबल इंजन की सरकार क्षेत्र के विकास को बजट दे रही है । जो भी सड़क जर्जर है उनको भी जल्द से जल्द शासन से धन दिलाया जाएगा प्रस्ताव दे दिया गया है । महेश चंद गुप्ता शहर भाजपा विधायक ,बदायूं













































































