एस्सेल वंडर्स में गूंजा टेक्नोलॉजी और क्रिएटिविटी का संगम, लगी विज्ञान प्रदर्शनी

WhatsApp Image 2026-02-24 at 6.05.22 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । आज दिनाँक 24-02-2026 को नगर के एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल, उझानी में एस्सेल वंडर्स (TECH KNOW LOGIC KAL) के नाम से विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक और नवाचार से जुड़े आकर्षक और उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इस अवसर पर 48 विद्यार्थियों द्वारा मॉडल लगाए गए और कुल 69 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पारुल अग्रवाल एवं डॉ रिया माहेश्वरी रही, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल बार के सचिव एडवोकेट विवेक ने की।


प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच देखते ही बन रही थी। बच्चों ने पवन चक्की, जल विद्युत संयंत्र, वर्षा जल संचयन, चंद्रयान 3, उपग्रह संचार, ज्वालामुखी, सौरमंडल, प्रकाश संश्लेषण, जल चक्र, ग्रीन हाउस प्रभाव, स्मार्ट सिटी, एटीएम, रेलवे स्टेशन, भूकंप अलार्म, प्रदूषण नियंत्रण, मानव शरीर के अंगों के कार्यात्मक मॉडल, न्यूटन का डिस्क, पदार्थ की अवस्थाएँ, रॉकेट मॉडल सहित अनेक शैक्षिक और प्रयोगात्मक मॉडल प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
एस्सेल वंडर्स विज्ञान प्रदर्शनी में बंपर लकी ड्रॉ के अंतर्गत सुमेरा कक्षा 7 ने प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल जीती। द्वितीय बंपर लकी ड्रॉ में दिव्यांशी कक्षा 6 को डिनर सेट तथा तृतीय बंपर लकी ड्रॉ में गोपाल वार्ष्णेय कक्षा 6 को कैसरोल सेट प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त लकी ड्रॉ पुरस्कार हर्शी कक्षा पीजी, मिशिका कक्षा पीजी, मरियम कक्षा यूकेजी, अंश कक्षा 7 और ऋषभ यादव कक्षा यूकेजी को प्रदान किए गए।
कक्षा 6 से 8 वर्ग में मानवी कश्यप, रुबल और सौम्या मित्तल को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया, जबकि तमन्ना यादव को सांत्वना पुरस्कार मिला। कक्षा 1 से 5 वर्ग में केशव ने प्रथम, इसबह ने द्वितीय तथा आदि और अर्नव ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में रिशिका और गार्गी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा वार पुरस्कार देने का निर्णय लिया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पारुल अग्रवाल ने कहा कि तकनीक समाज के उत्थान के लिए है और इसका उपयोग जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। डॉ रिया माहेश्वरी ने विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुधांशु गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समन्वयक पूजा यादव और प्रियंका साहू द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विमल सिंह, ऑफिस कोऑर्डिनेटर अक्षय सक्सेना, पूजा यादव, स्नेहा सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा, जिनके समन्वय से यह विज्ञान प्रदर्शनी अत्यंत सफल और प्रेरणादायक बन सकी !

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights