बिसौली। भाजपा के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने तत्काल समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री सागर ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे प्रतिदिन कार्यालय पर उपस्थित रहकर जनता के लिए मौजूद रहेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा नीत केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए वे गांव गांव जनता जनार्दन से सम्पर्क में जुटे हैं। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उनकी ओर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर मनोज शर्मा, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बंटू पाठक, नीरज पाराशरी आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।