यूपीसी स्कूल के विद्यार्थियों ने सिटी मॉल का विशेष शैक्षणिक भ्रमण किया,खूब इंज्वॉय किया

Screenshot 2026-02-24 191020
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान यूपीसी स्कूल, बदायूँ द्वारा विद्यार्थियों के लिए सिटी मॉल, बदायूँ का एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। यह भ्रमण पूर्णतः निःशुल्क रहा, जिससे सभी विद्यार्थियों को व्यावसायिक ज्ञान का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सका।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान बच्चों ने ब्रांडिंग और नॉन-ब्रांडिंग, लाइसेंसिंग, फ्रेंचाइजिंग, ट्रेडमार्क, तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यावसायिक शब्दों के बारे में जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मॉल में स्थित विभिन्न ब्रांड्स और दुकानों के माध्यम से इन अवधारणाओं को सरल और रोचक तरीके से समझाया। इससे बच्चों में व्यवसायिक सोच (Business Mindset) का विकास हुआ और उन्होंने वास्तविक जीवन में व्यापार की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने मॉल के विभिन्न स्टोर्स का अवलोकन किया, प्ले ज़ोन में आनंद लिया तथा फूड कोर्ट का भी अनुभव किया, जो बच्चों के लिए अत्यंत रोमांचक और यादगार रहा।
यूपीसी स्कूल सदैव पुस्तकीय शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान पर भी बल देता है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करना और उनमें उत्कृष्टता की भावना विकसित करना है।
यूपीसी स्कूल – शिक्षा के साथ अनुभव, और अनुभव के साथ उत्कृष्टता की ओर अग्रसर।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights