बढ़ती मारपीट व अभद्रता की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस ने पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

WhatsApp Image 2026-02-24 at 1.58.26 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ।कांग्रेस का कांग्रेस विधिविभाग का प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह एवं कांग्रेस विधि विभाग जिलाध्यक्ष एडवोकेट सूरजपाल सोलंकी के संयुक्त नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हिरदेश कुमार कठेरिया को सौपा।
इस मोके पर मुख्यवक्ता एआईसीसी सदस्य, निवर्तमान प्रदेश सचिव एडवोकेट जितेंद्र कश्यप रहे।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कस्बा रुदायन, थाना इस्लामनगर क्षेत्र में हुई यह घोर आपत्तिजनक घटना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। सरेआम अभद्रता और मारपीट की घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि वर्तमान भाजपा सरकार के तमाम दावों के बावजूद जमीनी हकीकत चिंताजनक है। जब शासन केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित रह जाए और आम नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस करे, तो यह प्रशासनिक विफलता का स्पष्ट संकेत है। सरकार को जवाबदेही स्वीकार करते हुए दोषियों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। नागरिक सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द पर किसी भी प्रकार की शिथिलता अस्वीकार्य है। एआईसीसी सदस्य, निवर्तमान प्रदेश सचिव एडवोकेट जितेंद्र कश्यप ने कहा बहुत कम ऐसा होता है कि कुछ देखकर अंदर से बहुत पीड़ा हो और मन अशांत हो। बदायूं में अक्षय का तीन मुसलमानों को गाली देना और मारना देखकर बहुत हे
ही मन अशांत हुआ । क्या समझता है यह आदमी अपने आपको? इसकी हिम्मत देखिए कि तीन हिन्दुस्तानियों के साथ यह करने की। यह कार्य किसी आतंकवादी से कम नहीं है। कांग्रेस विधिविभाग अध्यक्ष एडवोकेट सूरजपाल सोलंकी ने एसएसपी को दिए ज्ञापन में कहा आरोपियों पर दी गई FIR के अनुसार धारा 299 बीएसएन के अंतर्गत धारा बढ़ाकर पुनः गिरफ्तारी होना चाहिए और मुख्य आरोपी अक्षय शर्मा के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। सूरजपाल सोलंकी कहा कि रुदायन की घटना बेहद अफसोसजनक है और इससे जिले की छवि धूमिल हुई है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर ने कहा यह मामला केवल मारपीट का नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश भी प्रतीत होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया गया, जिससे माहौल खराब करने का प्रयास हुआ। इस अवसर पर एससीएसटी अध्यक्ष एडवोकेट मुनेंद्र कन्नौजिया ने भी विचार व्यक्त किये ज्ञापन देने वालों में मुख्यरूप से गोपाल पांडे एडवोकेट ,एहसान अली एडवोकेट, उपेंद्र कश्यप एडवोकेट, राजवीर सिंह एडवोकेट, सुरेश यादव एडवोकेट महेंद्र कनौजिया एडवोकेट,सबल कुमार एडवोकेट,गौरव सिंह एडवोकेट जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन जगत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनपाल वर्मा ,कांग्रेस सेवा दल उपाध्यक्ष यंग ब्रिगेड शफी अहमद आदि पदाधिकारी शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights