संत गाडगे थे स्वच्छता अभियान के जनक : तन से ज्यादा मन की स्वच्छता के पक्षधर — शमीम खाँ सुल्तानी
बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जिले में संत शिरोमणि गाडगे महाराज की जयंती पार्टी कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अध्यक्षता में आयोजित विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि संत गाडगे स्वच्छता अभियान के प्रणेता और मानवता के महान उपासक थे। उन्होंने अपने जीवन में अंधविश्वास, पाखंड और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया तथा शिक्षा, स्वच्छता और लोकजागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि संत गाडगे तन से अधिक मन की स्वच्छता पर बल देते थे और उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर टिप्पणी करते हुए स्वच्छता अभियान को कागजी बताया।
बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर ने कहा कि गाडगे महाराज बचपन से ही समाज में फैली कुरीतियों से व्यथित थे, इसलिए उन्होंने पारिवारिक जीवन त्यागकर समाज सुधार को समर्पित कर दिया। महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्या ने बताया कि वे एक हाथ में झाड़ू और दूसरे में मिट्टी का बर्तन लेकर चलते और जहां गंदगी देखते, स्वयं सफाई करने लगते थे।
निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि संत गाडगे का संदेश था कि सच्ची भक्ति मानव सेवा में है तथा स्वच्छता केवल बाहरी नहीं बल्कि विचारों और आचरण में भी होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
इस मौके पर रविंद्र सिंह यादव, हरिओम प्रजापति, रणवीर जाटव, छेदा लाल दिवाकर, संजय वर्मा एडवोकेट, रामवीर दिवाकर, मोहित भरद्वाज, आदित्य कश्यप, सचिन आनंद, श्यामवीर यादव, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, डॉ. सत्यदेव ओझा, जावेद गद्दी, हिमांशु सोनकर, नितीश वाल्मीकि, विजेंद्र सिंह फौजी, गंगा सिंह यादव, मनोज चौधरी, सी.पी. आर्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित













































































