ब्लूमिंगडेल स्कूल को लखनऊ में टाईम्स ऑफ इण्डिया ग्रुप का ‘एक्सीलेन्स इन एजूकेशन अवार्ड’ मिला

WhatsApp Image 2026-02-23 at 3.48.58 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।शिक्षा के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम उपलब्धि जोड़ते हुए ब्लूमिंगडेल स्कूल ने लखनऊ में टाईम्स ऑफ इण्डिया ग्रुप द्वारा आयोजित ‘एक्सीलेन्स इन एजूकेशन अवार्ड’ कार्यक्रम में चयनित 68 स्कूलों में अपने जिले में उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान प्राप्त कर अपनी गुणवत्ता अनुशासन एवं सर्मपण की पहचान को और अधिक सशक्त किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


यह सम्मान लखनऊ के होटल हयात रेजेन्सी, गौमती नगर में उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान विद्यालय की निरंतर प्रगति, उत्कृष्ट शैक्षिक गुणवत्ता वातावरण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित प्रयासों का प्रतीक है। यह सम्मान विद्यालय की वर्षों की मेहनत, शिक्षकों की तपस्या और विद्यार्थियों के सपनों का साकार रूप बनकर सामने आया। विद्यालय ने अपनी पहचान स्थापित करते हुए ज्ञान की ज्योति से हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को आलोकित किया है।
विद्यालय के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि खेल, सांस्कृतिक तथा नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की ।विद्यालय की यह उपलिब्ध जिले के शैक्षणिक परिदृश्य में एक मील का पत्थर साबित हो रही है।
स्कूल की ओर से ये सम्मान उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा एवं उत्कर्ष सक्सेना द्वारा प्राप्त किया गया।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि का श्रेय समर्पित शिक्षकों, सहयोगी अभिभावकों और परिश्रमी विद्यार्थियों को देते हुए कहा कि सम्मान आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा एवं भविष्य में और भी अभूतपूर्व कार्य करने के लिए वचनबद्ध रहेगा। यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि ब्लूमिंगडेल स्कूल की उस शैक्षिबद्व यात्रा का स्वर्णिम अध्याय है, जो आने वाले समय में और अधिक ऊचाइयों को स्पर्श करने का संकेत दे रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार में अलग ही उत्साह व उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights