राजकीय महिला महाविद्यालय में युवा महोत्सव ‘रम्य’ के अंतर्गत भव्य “हुनर हाट”लगी

WhatsApp Image 2026-02-23 at 3.42.37 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना की अध्यक्षता में युवा महोत्सव ‘रम्य’ के अंतर्गत भव्य “हुनर हाट” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की अंतर्निहित प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें सृजनात्मक एवं उद्यमिता की दिशा प्रदान करना था, ताकि वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इस हुनर हाट में महाविद्यालय की छात्राओं के साथ-साथ अन्य महाविद्यालयों गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, राजकीय संघटक महाविद्यालय सहसवान, एपीएम पीजी कॉलेज उझानी, तथा बांके बिहारी पीजी कॉलेज की छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने द्वारा निर्मित हस्तशिल्प एवं उपयोगी वस्तुओं का प्रदर्शन एवं विक्रय किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिषा सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभा गुप्ता उपस्थित रहीं। छात्राओं का उत्साहवर्धन करने हेतु जिला कौशल विकास अधिकारी मोहम्मद एहतेशाम आलम तथा आईटीआई सालारपुर के प्राचार्य एस. के. वार्ष्णेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का बैज अलंकरण कर औपचारिक स्वागत किया गया। अपने स्वागत उद्बोधन में प्राचार्या डॉ. वंदना ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हुनर हाट” जैसे आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता एवं स्वरोजगार की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
मुख्य अतिथि महिषा सिंह ने छात्राओं को अपने हुनर को निरंतर निखारने एवं उसे व्यवसायिक रूप देने हेतु प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि प्रतिभा गुप्ता ने छात्राओं द्वारा निर्मित वस्तुओं की सराहना करते हुए उनकी रचनात्मकता को अत्यंत प्रशंसनीय बताया। जिला कौशल विकास अधिकारी मोहम्मद एहतेशाम आलम ने कौशल विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रतियोगी द्वारा लगाए गए स्टॉल के परिणाम इस प्रकार रहे, प्रथम स्थान एपीएम पीजी कॉलेज उझानी ने, द्वितीय स्थान बांके बिहारी कन्या पीजी कॉलेज उझानी एवं राजकीय संघटक महाविद्यालय सहसवान तथा तृतीय स्थान गिंदो देवी महिला महाविद्यालय व संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान की छात्राओं ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी अतिथियों को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में सरला चक्रवर्ती, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, कु. अवनीशा, कु. प्रीति, दीप्ति गुप्ता, करुणा रस्तोगी, वीना रस्तोगी, भावना जयंत, प्रेमराज सहित महाविद्यालय परिवार के डॉ अर्चना पाण्डेय, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. ऋषभ भारद्वाज, कु. सरिता गौतम, रोहित कुमार, राजीव कुमार पाली तथा अफसाना खातून की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय संचालन डॉ. भावना सिंह द्वारा किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights