सेंथल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
बरेली । सेंथल नगर पंचायत सेंथल में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने युवा कांग्रेस के एक्सपो समिट में किए गए प्रदर्शन के विरोध में राहुल गांधी का पुतला फूंका और “राहुल गांधी हाय-हाय” के नारे लगाकर आक्रोश व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने कांग्रेस के उक्त कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से भारत ने डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इकोसिस्टम तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में विश्व पटल पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि एआई तकनीक आज युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न कर रही है, किसानों को स्मार्ट कृषि समाधान उपलब्ध करा रही है तथा शासन-प्रशासन में पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ावा दे रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी द्वारा एक वैश्विक सम्मेलन में की गई आपत्तिजनक हरकत से देश की छवि धूमिल हुई है। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की।
इससे जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा जिला मंत्री मुकेश शर्मा जी के निज निवास पर पहुँचकर “मन की बात” कार्यक्रम सुना तथा इससे पूर्व विहिप जिला मंत्री जिला अविनाश मिश्रा अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम में सेंथल नगर पंचायत के तीनों सेक्टर संयोजक, तेरह बूथ अध्यक्ष एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम स्वरूप गुप्ता, जिला मंत्री विहिप अविनाश मिश्रा, मंडल महामंत्री उमाकांत जोशी, सेक्टर संयोजक सेवाराम मौर्य, सेक्टर संयोजक आशीष देवल, पूर्व मंडल अध्यक्ष छोटेलाल गुप्ता, सुशील गुप्ता, राजीव गुप्ता, ओमकार दिवाकर, रामकिशन सक्सेना, बाबूराम मौर्य, रमेश सक्सेना, गौरव सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।













































































