बरेली। थाना भुता पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उपनिरीक्षक भावप्रकाश, उपनिरीक्षक पुनीत मेहरा और कांस्टेबल मोहित तोमर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग व शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भगवानपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति अवैध तमंचे के साथ खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर फैजनगर निवासी मुमत्याज उर्फ मुमताज (46) पुत्र जाकिर अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। आरोपी का आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार आरोपी पर पूर्व में भी दो मामले दर्ज हैं, जिनमें 2020 में एक्साइज एक्ट तथा 2018 में गौवध अधिनियम से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने तमंचा शौकिया तौर पर अपने पास रखा था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।