बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में बदायूँ रोड स्थित अनुपम नगर के एवीकेएम मुख्यालय पर वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधीर सक्सेना, मुकेश सक्सेना और सुरेंद्र वीनू ने सुशील कुमार सक्सेना, प्रकाश चन्द्र सक्सेना, मुकेश कुमार सक्सेना, ज्ञान चन्द सक्सेना, कुसुम लता सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ नागरिकों को मोमेंटो और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा कि महासभा हर वर्ष वरिष्ठ जनों का अभिनंदन करती है क्योंकि बुजुर्ग समाज के मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत होते हैं। उनका आशीर्वाद समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। समारोह में वीरेंद्र रायजादा, सुधीर मोहन, राजेश सक्सेना, विधान रॉय, श्यामदीप सक्सेना, मीरा मोहन, मंजू लता, प्रीति सक्सेना, संतोष सक्सेना, सुधीर महान, मनोहर लाल जौहरी, अक्षय कुमार बिसारिया, अंश सक्सेना, रजनी सक्सेना, शिवाजी सक्सेना समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।