बरेली। इनर व्हील बरेली ग्लो क्लब द्वारा चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. चारू मेहरोत्रा के नेतृत्व में अंगीकृत गांव गौसगंज और मझुआ में निःशुल्क चिकित्सीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिलाओं, बच्चों और वृद्धों को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य जांच व दवाइयों का वितरण किया गया। डॉ. चारू मेहरोत्रा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविरों का आयोजन बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कई लोग कामकाज या असमर्थता के कारण अस्पताल नहीं पहुंच पाते, ऐसे में डॉक्टर स्वयं गांव पहुंचकर रोगों की जांच करते हैं और आवश्यक परामर्श देते हैं, जिससे शुरुआती अवस्था में ही बीमारी का पता लगाकर समय पर उपचार संभव हो सके। शिविर में लगभग 150 से अधिक ग्रामीणों ने जांच करवाई। टीबी रोगियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई। क्लब की सचिव डॉ. अलका मेहरोत्रा ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में रोग पहचान और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में क्लब सदस्य बरखा गुप्ता, रेनू शर्मा, सीमा गुप्ता, शिवानी रस्तोगी, शेफाली अग्रवाल, सुनीति सहित अन्य का सहयोग रहा। ग्राम प्रधान मजीद खान और इसरार खान ने क्लब का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की अपेक्षा