मदर एथीना स्कूल के कक्षा-3 एवं 4 के विद्यार्थियों ने नानक सागर बाँध का शैक्षिक भ्रमण किया

WhatsApp Image 2026-02-22 at 2.39.37 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल के कक्षा 3 और 4 के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अत्यंत उत्साहपूर्ण और ज्ञानवर्धक रहा। विद्यालय द्वारा आयोजित एक शैक्षिक भ्रमण के तहत विद्यार्थियों ने नानक सागर बाँध की प्राकृतिक सुंदरता और जल संरक्षण की प्रक्रिया को करीब से देखा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिसे देखकर विद्यार्थी बहुत ही उत्साहित और रोमांचित दिखाई दिए। इसके पश्चात् नानकमत्ता गुरुद्वारा पहुँचकर बच्चों ने न केवल वहाँ की आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया, बल्कि गुरुद्वारे के ऐतिहासिक महत्त्व और सेवा भाव के बारे में भी विस्तार से जाना। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक और सांस्कृतिक जानकारी देना था।


विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि शिक्षा केवल चारदीवारी के भीतर ही नहीं, बल्कि दुनिया को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने में भी निहित है। नानकमत्ता साहिब और नानक सागर बाँध का यह शैक्षिक भ्रमण हमारे विद्यार्थियों के लिए आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक समझ विकसित करने का एक छोटा सा प्रयास था।

बच्चों के चेहरों पर खिलती मुस्कान और उनके सीखने की जिज्ञासा ही हमारी असली सफलता है। हम भविष्य में भी ऐसे अनुभवों के माध्यम से अपने छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करते रहेंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights