बरेली। थाना शेरगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला मुराबान वार्ड नंबर 10 निवासी 38 वर्षीय भूप सिंह पुत्र डोरी लाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया कि भूप सिंह शिवम गैस एजेंसी पर गोदाम इंचार्ज था, शुक्रवार को चचेरे साले के लड़के की शादी समारोह में शामिल होने मोटरसाइकिल से बहेड़ी के पास बहादुर पुर गांव गए थे। रात में वापस आते समय रास्ता में गांव जसनपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी भूप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । भूप सिंह की पत्नी रूपवती और तीन बच्चे हैं परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है।