बरेली-मथुरा हाइवे पर रोडवेज व प्राइवेट बस में भिड़ंत,तीन बारातियों की मौत,12 घायल
बदायूं। आज सुबह करीब 5.20 पर बड़ा हादसा हुआ । इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है । मारने वाले सभी प्राइवेट बस के बाराती है । जिसमें एक 14 साल का बच्चा शामिल है वहीं करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं । इस हादसे में रोडवेज ड्राइवर और सहित दो लोग भी घायल हुये है ।

दअरसल जनपद कासगंजकी बारात नगला भम्मा जनपद शाहजहांपुर के बारहकला गई हुई थी । जो सुबह बापस जनपद कासगंज लौट रही थी । घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया जा रहा है। वही चार गंभीर घायलों को बरेली रेफर किया गया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली मथुरा हाईवे पर हुआ है ।

: कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के गांव नगला भम्मा निवासी प्रेमपाल के बेटे राजवीर की शनिवार को शाहजहांपुर के बारह कला बरात गई थी। सुबह करीब 4:00 बजे बरात की बस बरातियों को लेकर वापस लौट रही थी कि उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली मथुरा नेशनल हाईवे 5:20 बजे भीषण हादसा हो गया । इस हादसे में रोडवेज बदायूं डिपो की बस निजी बस से टकरा गई । हादसे में कासगंज के ईशेपुर निवासी योगेश 32 पुत्र संजय । वहीं वीवी सलेमपुर निवासी सोनू 21पुत्र अशोक । उझानी कोतवाली के कछला के वार्ड नंबर पांच के रहने वाले किशन 14 पुत्र रमेश की मौत हो गई। इसी के साथ कासगंज के जीतू , वासु, सुरेश, मुरारी लाल, अभिषेक , मुन्नालाल,सत्यवीर, निछत्र पाल, राम सुशील समेत 12 लोग घायल हो गए।
परिजनों ने बताया कि उनकी बस जैसे ही उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली मथुरा हाइवे पर गांव जिरौलिया के पास पहुंची कि सामने से आ रही रोडवेज की बस से आमने-सामने से टक्कर हो गई।
इन लोगों को परिजन ले गए बरेली
मुन्नालाल,सत्यवीर, निछत्र पाल, राम सुशील को बरेली रेफर किया गया है।
इस हादसे के समय निजी बस में करीब 55 लोग सवार थे। जैसे ही हादसा हुआ चीखपुकार मच गई। निजी बस की एक साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया । वहीं मृतकों के शव का पोस्टमार्टम को भेजा है। आपको बता दे की बरेली मथुरा हाईवे का निर्माण कर चल रहा है और यह रोड वन वे चल रही थी। अंदेशा है कि बस ड्राइवर के नींद में आने या वन वे होने के कारण यह हादसा हुआ ।













































































