जीलॉट पब्लिक स्कूल में जील स्कॉलरशिप परीक्षा हुई, 178 विद्यार्थी शामिल हुए

WhatsApp Image 2026-02-22 at 2.18.06 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जीलॉट पब्लिक स्कूल में जील स्कॉलरशिप टेस्ट सत्र 2026-27 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगी परीक्षा में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विद्यालय की इस पहल की सराहना की।
परीक्षा को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया था —
प्रथम श्रेणी (कक्षा 1 से 3) – 48 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
द्वितीय श्रेणी (कक्षा 4 से 5) – 42 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
तृतीय श्रेणी (कक्षा 6 से 8) – 88 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


इस प्रकार कुल 178 छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विशेष रूप से द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की गई। इस आधुनिक एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों को नई तकनीक आधारित परीक्षा पद्धति का अनुभव प्राप्त हुआ, जो उनके भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।


विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति लता ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की अंतर्निहित प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के अध्यापकगण —
मुरारी मोहन सक्सैना, शोयब अय्यूब, रूप किशोर, ओम हरी, अरुण कुमार साह, रवि कुमार, डॉली रस्तोगी, कुलदीप सिंह, आशा रानी, ईशा खान, एकता एवं नीलेश कुमार — का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights