बरेली। श्री बांके बिहारी मंदिर राजेंद्र नगर में श्री राधा रानी जी 56 भोग परिवार एवम् श्री बांके बिहारी कल्याण समिति द्वारा होली उत्सव संपन्न हुआ, जिसमें सीमा गुलाटी , व ज्योति अरोड़ा ने सुंदर होली गीतों की प्रस्तुति दी, जिसमें भजन ” अकेली गई थी मैं तो ब्रिज में रंग लग गया होली में. दूसरा भजन होली के दिन गुल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं..और सुंदर भजन तू सिमरन कर राधे-राधे का तेरे कष्ट सभी मिट जाएंगे.. आदि सुंदर भजनों ने सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया।मंदिर के परागण मैं भजनों द्वारा सुंदर समा बांधा। राधा रानी 56 भोग परिवार द्वारा 56 भोग लगाया गया , फूलों की होली भी खेली गई व भजनों की प्रस्तुत,से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया , कार्यक्रम में सहयोग में भजन गायक जगदीश भाटिया, दिनेश तनेजा, दीपक भाटिया , होशियार सिंह,आर.सी.खन्ना व दीपक अरोड़ा का रहा।, महिला मंडल में विशेष सहयोग चंद्रा तनेजा, शीला, गीता भाटिया, मंजू, ममता, शालिनी भाटिया, मालती का रहा,अंत में छप्पन भोग प्रसाद वितरण किया गया।