बरेली। आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान और सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं के विरोध में जनता दल सेक्युलर पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रहे आवारा गौवंशों को शीघ्र ही कान्हा उपवन व अन्य आश्रय स्थलों में भिजवाया जाए। जिला अध्यक्ष कमल कुमार प्रजापति ने कहा कि आवारा गौवंशों के कारण गरीब किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं और कई बार सड़क हादसे भी हो जाते हैं, जिससे जान-माल का नुकसान होता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सरकार की मंशा के अनुरूप इन पशुओं के समुचित रखरखाव और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसानों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन के दौरान अजय, चंद्रपाल, सोनू कश्यप, सूरज, पूनम, रीना , प्रीति सिंह रंजन , आसेराम आदि मौजूद रहे।