संत गाडगे जी महाराज की जयंती 23 फरवरी को आईएमए में मनाई जाएगी

WhatsApp Image 2026-02-21 at 4.36.06 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। सर्वजन आम पार्टी की ओर से 23 फरवरी को आई.एम.ए. हॉल में संत गाडगे जी महाराज की जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। शनिवार को रोटरी भवन में हुई प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश भास्कर ने बताया कि कार्यक्रम में जिले भर से सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, युवा, महिलाएं और संत के अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि संत गाडगे जी महाराज केवल संत नहीं बल्कि सामाजिक चेतना के महान प्रतीक थे, जिन्होंने छुआछूत, भेदभाव, अशिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया। भास्कर ने बताया कि समारोह का उद्देश्य वंचित वर्गों को उनके अधिकारों, शिक्षा के महत्व और सामाजिक सम्मान के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में वक्ता संत के जीवन, विचारों और समाज सुधार कार्यों पर प्रकाश डालेंगे तथा युवाओं को शिक्षा व संगठन के लिए प्रेरित करेंगे। आयोजन स्थल पर बैठने, पेयजल और सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने जिले के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और जागरूकता को मजबूत करते हैं तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights