बरेली। छावनी परिषद, बरेली की स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा वार्ड संख्या-5 में डोर-टू-डोर सर्वे एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत टीम ने घर-घर जाकर नागरिकों को दो डस्टबिन रखने और गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कचरा पृथक्करण के महत्व को विस्तार से समझाते हुए स्वच्छता संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अभियान के दौरान अधिकारियों ने वार्ड का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की और स्थानीय लोगों से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग की अपील की। परिषद की टीम ने बताया कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में साफ-सफाई और स्वास्थ्यकर माहौल सुनिश्चित किया जा सके।