बरेली। थाना भुता पुलिस ने छात्राओं से परीक्षा शुल्क लेकर प्रवेश-पत्र न देने और धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 18 फरवरी को एक महिला ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की कि कमलेश कुमार पुत्र शोभाराम, निवासी ग्राम ककरा कला, ने कक्षा 10 व 12 की छात्राओं से फीस जमा कराकर धोखाधड़ी की। आरोप है कि फीस लेने के बाद न तो उनका पंजीकरण कराया गया और न ही परीक्षा के प्रवेश-पत्र दिए गए। विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौच कर धक्का देकर स्कूल से बाहर निकाल दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। 19 फरवरी को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को अहिरौला चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी कमलेश ने स्वयं को गंगापुर डबौरा स्थित विद्यालय का प्रधानाचार्य बताते हुए स्वीकार किया कि उसने छात्राओं से फीस ली थी, पर उनका पंजीकरण नहीं कराया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में किया।