नन्हे कदम, बड़े हौसले: एस्सेल स्पोर्ट्स वीक में दिखी बच्चों की चमक
उझानी :- आज दिनांक 20 फरवरी, शुक्रवार को “एस्सेल कल्चरल एंड स्पोर्ट्स वीक 2026” के अंतर्गत विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और खेल भावना से भरपूर पाँचवें दिन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लेमन रेस, सैक रेस, फ्रॉग रेस, हिंदी व अंग्रेज़ी कैलीग्राफी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें प्लेग्रुप से लेकर कक्षा 8 तक के लगभग 200 विद्यार्थियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक विकास के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करना रहा। नन्हे बच्चों से लेकर जूनियर कक्षाओं के स्टूडेंट्स तक सभी ने अपनी प्रतिभा, फुर्ती और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कक्षा प्लेग्रुप से एल.के.जी. तक के विद्यार्थियों ने लेमन रेस में अपने संतुलन और एकाग्रता का परिचय दिया, वहीं कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने हिंदी व अंग्रेज़ी कैलीग्राफी में अपनी सुंदर लेखन कला से सबका मन मोह लिया। “फास्टेस्ट कैलकुलेशन फर्स्ट” टेबल कंपटीशन में रणनीति और धैर्य की झलक दिखी, जबकि स्लो साइकिल रेस और दौड़ प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों की फिटनेस, संतुलन और खेल कौशल को प्रभावशाली ढंग से सामने रखा।
कक्षा P.G to L.K.G में प्रतियोगिताओ के परिणाम Lemon रेस प्रतियोगिता में विजेता (छात्र वर्ग)
(छात्रा वर्ग)
प्रथम उज्ज्वल, अरहम ।
प्रथम सान्वी सैनी, आनाया ।
द्वितीय हाशिर, अथर्व ।
द्वितीय हर्शी, अवन्तिका ।
तृतीय – महेब, आयांश वर्मा ।
तृतीय – तिर्पा, माल्या ।
रिधम, कृतिका, काशु, तान्या
प्रतियोगिताओ के परिणाम (कक्षा-1 to 8th)
Hindi Calligraphy में विजेता-
प्रथम रिया, इनायत, गौतम, आरव, कंचन, बद्धा, पंदना, तमन्ना गौतम ।
द्वितीय रही, अजीना, गरिमा, अग्नी, अनंत, मानवी, अनन्या, सौम्या ।
तृतीय डिम्पल, भूमि, रिध्यम, पलक, दिव्यांशी, शिवन्या, सुकृति ।
English Calligraphy में विजेता-
प्रथम हिश्यल, आशी, गरिमा, आध्या, वंश, श्रद्धा, अनन्या, सोम्या ।
द्वितीय रूही, गार्गी, शिवांगी, तनिष्क, सिद्धि, मानवी, वंदना, सुकृति ।
तृतीय सिदरा, अजीना, अर्थ, आदित्य, तेजल वर्तिका, पारस, तमन्ना गौतम।
Table में विजेता-
प्रथम डिम्पल, दिव्यांशी, सक्षम, प्रियांशी, मुश्तफा, लकी यादव ।
द्वितीय रूद्र, इनायत, प्रसिद्धि, आयुषी, वंश, आयुष राठौर
तृतीय सिदरा, अजीना, शिवांगी, कुलसुम, तेजल, सुकृति
Slow Cycle रेस में विजेता-
(बालक वर्ग)
Winner आयुष वर्मा ।
Runner अंश कुमार ।
(बालिका वर्ग)
Winner शिवन्या ।
Runner पलक |
शिवांश, हर्ष, अंश, अनिरुद्ध, आराध्या ओम, अदि, कृष्णा यादव, गौरान, अल्शिफा, हर्षित, हर्षिता, दिव्यांशी, दीपांशी, आरव, सक्षम कुमार, सिदरा, अजीना, शिवांगी, विराट, सक्षम कुमार, रिया, अन्वी, मिष्ठी, अलीना, रिशिका, मान्या, शौर्य, कुलदीप, मानिक, दिव्यांश, रिया, सिद्धि, कुलसुम, प्रियांशी, उन्नति यादव, तेजल, अनंत, पार्थ चावड़ा, आयुषी, तनिष्क, अनुष्का, सोम्या, शिवन्या, सोम्या, दर्श, हिमेश, विनायक, इनाया, तमन्ना यादव आदि ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री सुधांशु गुप्ता ने विद्यार्थियों को फास्टर और स्मार्टर स्किल्स पर ध्यान देने, अपनी कमजोरियों को पहचान कर उन्हें दूर करने तथा निरंतर अभ्यास के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य गढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।
इस सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विमल सिंह, समस्त शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा, जिनके समन्वय और मेहनत से यह दिन खेल, सीख और प्रेरणा का सुंदर संगम बन सका। पूरे परिसर में विद्यार्थियों की मुस्कान, तालियों की गूंज और जीत की खुशी ने यह सिद्ध कर दिया कि एस्सेल परिवार न केवल शिक्षा, बल्कि संस्कार, खेल और रचनात्मकता के क्षेत्र में भी निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है।













































































