बदायूँ। जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्यातिथि के रूप में अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी प्रदीप सरोहा, विशिष्ट अतिथि के रूप प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा राम कठेरिया एवं प्रदेश कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया ने की। बैठक के दौरान अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप सरोहा ने कहा कि जिले में कांग्रेस को मजबूत बनाने हेतु अनुसूचित जाति विभाग संगठन को सशक्त बनाने के बिंदुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया। साथ ही तय किया गया कि जिले में अनुसूचित वर्ग को प्राप्त संवैधानिक अधिकारों की प्राप्ति के लिए विभाग सुनियोजित तरीके से अपनी बातें और मांगे सरकार के समक्ष रखने का काम करेगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा राम कठेरिया, प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि जिले में अनुसूचित जाति वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मुस्तैदी से काम करेगा। इस मुहिम में एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जो भी निर्देश प्राप्त होगा उसे पूरी ईमानदारी निर्वह्न करने का काम करेंगे बैठक में नवनियुक्त कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष डॉक्टर राज यादव का फूलमाला पहना स्वागत किया गया।