बरेली दंगों में हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद

WhatsApp Image 2026-02-19 at 5.29.03 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने दंगों में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 अवैध पिस्टल 32 बोर, 36 जिंदा कारतूस, 2 तमंचे (315 व 12 बोर), 2 कारतूस, एक स्विफ्ट कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 19 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर शेरगढ़ अड्डे से की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तसलीम निवासी जोखनपुर और सोमू खान उर्फ औशाफ निवासी बरीपुरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों कुख्यात हिस्ट्रीशीटर इशरत अली के सहयोगी हैं, जो अभी फरार है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि 26 सितंबर 2025 को हुए दंगों में इस्तेमाल हथियार इसी गिरोह ने सप्लाई किए थे। सोमू खान के मोबाइल से मिले वीडियो में गिरोह का सरगना इशरत अवैध पिस्टलों से टेस्ट फायर करता दिखा।
मुकेश चंद्र मिश्रा एसपी उत्तरी ने बताया कि जांच में सामने आया कि हथियारों की खेप सीमावर्ती राज्य उत्तराखण्ड के किच्छा क्षेत्र के संपर्कों तक भेजी जानी थी। आरोप है कि दंगों के दौरान भीड़ द्वारा पुलिस पर की गई फायरिंग में इन्हीं अवैध असलाहों का इस्तेमाल हुआ। पुलिस का कहना है कि गिरोह का नेटवर्क कई जिलों और राज्यों तक फैला है और अन्य फरार आरोपियों गफ्फार, समी, फरहत अली व मुख्य सरगना इशरत की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दंगों के दौरान मौलाना तौकीर रजा का नाम भी जांच में आया था और उनसे जुड़े संपर्कों की कॉल डिटेल व डिजिटल साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह , उप निरीक्षक राजू कुमार , हेड कांस्टेबल कुलदीप ,कांस्टेबल अंकित सिंह मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights