बदायूँ में मराठा – सर्राफा एसोसिएशन ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई,शोभायात्रा निकाली
बदायूं,। आर्य समाज चौक स्थित रस्तोगी धर्मशाला में आज मराठा -सर्राफा एसोसिएशन के तत्वाधान में हिंदवी स्वराज की स्थापना करने वाले वीर मराठा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ समारोह पूर्वक मनाई गई. इस मौके पर शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाषण स्पर्धा में सहभाग किया. दोपहर 3:00 बजे बिरुवा बाड़ी मंदिर से छत्रपति शिवाजी महाराज की शोभायात्रा प्रारंभ हुई. शोभा यात्रा में नगर के लोगों ने पुष्प वर्षा कर शिवाजी महाराज का अभिनंदन किया.
कार्यक्रम का शुभारंभ मराठा- सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों नीरज रस्तोगी, उपेंद्र उपाध्याय, हरि कृष्ण वर्मा अवनीश वर्मा एवं अतुल रस्तोगी ने मां सरस्वती एवं वीर मराठा छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर एवं माल्यार्पण कर किया.
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने कहा- वीर मराठा योद्धा कुशल रणनीतिकार छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को महाराष्ट्र में शिवनेरी के दुर्ग में मां जीजाबाई- पिता शाह जी भोसले के परिवार में हुआ था.।
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती कार्यक्रम संयोजक श्रीकांत मराठा ने कहा- शिवाजी वीर योद्धा, कुशल रण नीति कार राजनीति एवं छापामार युद्ध नीति में पारंगत थे. समापन सत्र के मुख्य वक्ता राजीव कुमार सिंह ।
समापन सत्र के मुख्य वक्ता एडवोकेट राजीव कुमार सिंह गौर ने कहा-छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंदवी स्वराज की स्थापना कर हिंदुत्व को आगे बढ़ाने का कार्य किया ।
अपराह्न 3:00 बजे शहर के बिरुआ बाड़ी मंदिर से छत्रपति शिवाजी महाराज की शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। जो शहर के पथिक चौक, टिकटगंज, सर्राफा बाजार, शास्त्री चौक, पुराना बाजार होते हुए आर्य समाज चौक स्थित रस्तोगी धर्मशाला पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में छत्रपति शिवाजी महाराज की जय, संभाजी महाराज की जय, जय भवानी जय शिवाजी के गगन भेदी जयकारों से वातावरण देशभक्ति मय हो गया। नगर के गणमान्य लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत एवं अभिनंदन किया।
ज्योत्सना पटेल ने शिवाजी महाराज की अपने हाथों से बनाई पेंटिंग्स को कार्यक्रम संयोजक श्रीकांत मराठा को भेंट किया। अरुणि जैन ने भरतनाट्यम एवं तनय रस्तोगी ने तबला वादन प्रस्तुत कर आगंतुक अतिथियों का मन मोह लिया।
भाषण प्रतियोगिता स्पर्धा निर्णायक मंडल में प्रमोद शर्मा, गिरधर , एवं पारस सक्सेना रहे।
कार्यक्रम का संचालन अमन राज सक्सेना ने किया।
कार्यक्रम एवं शोभायात्रा में दिलीप, संजय भोसले, सिकंदर पटेल, संग्राम, अनिल, रामचंद्र, जावेद ,संजय राणा ,नंदकिशोर, संजय ,हरि मराठा ,दीपक, शिवाजी, हरिभाई ,प्रशांत ,दीपक सक पाल, सत्यजीत ,रजत, विकास, संतोष ,सहित समस्त मराठा परिवार एवं सर्राफा व्यवसायी परिवार का विशेष सहयोग रहा।
इधर ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र महाजन ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। जलपान कराया। उनके साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।













































































