लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में बदायूँ में कांग्रेस‍ियों का सत्याग्रह,धरना-प्रदर्शन किया

WhatsApp Image 2026-02-19 at 5.08.01 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर पिछले दिनों लखनऊ कार्यक्रम में पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने के विरोध में रामलीला उद्यान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि यह धरना नहीं सत्याग्रह है। जिस प्रकार सरकार के इशारे पर रैपिड एक्शन फोर्स और सीआरपीएफ के जवानों को पुलिस ने आगे करके शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किया गया है उससे पता चलता है कि उत्तर प्रदेश में तानाशाही वाली सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा, बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था सहित जनहित के तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर ने सयुक्त रूप से कहा लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध करना प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है, किंतु प्रदेश की भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए लगातार दमनकारी नीतियां अपना रही है। जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर प्रदर्शन के दो दिन पूर्व से ही पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल न होने देने के लिए कानूनी नोटिस देना, नजरबंद करना एवं उन्हें रास्तों में जबरन रोका जाना यह दर्शाता है कि वर्तमान सरकार कांग्रेस से डरी।
शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन में शमीम अहमद खान फौजी महासचिव, एससी एसटी कांग्रेस के अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव योगेंद्र शर्मा, रईस अहमद, श्याम कुमार ,बख्तियारूद्दीन,हसन खान, प्रेमपाल, दिनेश कुमार, महेंद्र पाल आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights