बरेली। ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी और आरएसी ट्रस्ट रमज़ान शरीफ़ में अस्पतालों में मरीज़ों के साथ ठहरे तीमारदारों को सहरी पैकेट भेजेगी। आरएसी के वॉलन्टीयर अस्पतालों में जाकर वहाँ भर्ती मरीज़ों के तीमारदारों को सहरी पैकेट देगी। इसका नाम आरएसी सहरी सर्विस रखा गया है नबीरा-ए-आला हज़रत व आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने कहा कि मरीज़ों के साथ रहने वाले तीमारदार सहरी के वक़्त कुछ भी मुहैया न होने की वजह से परेशान होते हैं, कुछ लोग तो सिर्फ पानी पीकर रोज़ा रख लेते हैं। उनकी परेशानी को मद्देनज़र रखते हुए आरएसी सहरी सर्विस शुरू की गई है। नबीरा-ए-आला हज़रत ने अस्पतालों के प्रबंधकों से अपील की है कि इस सेवा को सुचारू बनाने में सहयोग करें।