उझानी डाकघर के जर्जर भवन के खिलाफ भाजपा नेता पण्डित किशन चन्द्र शर्मा ने जिलाधिकारी को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-09-10 at 6.48.55 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।। गत दिनों दिल्ली में हुए पीजी हादसे में छात्रों समेत सात की मौत के बाद चेता दिल्ली एमसीडी जर्जर भवनों पर बुलडोजर चलवा
रही है। उझानी शहर के मुख्य बाजार स्टेशन रोड स्थित डाकघर का भवन भी बुरी तरह से जर्जर और गिरताऊ हालत में पहुंच गया है इसके बाद भी डाक विभाग द्वारा न तो भवन की मरम्मत कराई जा रही है और न ही भवन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जहा रहा है। भाजपा नेता पंडित किशन चन्द्र शर्मा ने जिलाधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन भेज कर संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। नगर उझानी के सबसे व्यस्त मार्गस्टेशन पर घंटाघर चौराहे के समीप दुकानों के ऊपर डाकघर बना हुआ है जहां रोजाना सैंकड़ों नागरिक पहुंच कर डाक विभाग से संबधित अपना कार्य कराते है। डाकघर की पिछले कई वर्षो से साफ सफाई और मरम्मत न होने के कारण डाकघर का भवन निरंतर जर्जर अवस्था में पहुंचता जा रहा है। डाकघर भवन की स्थिति अत्यंत दयानीय है और अक्सर सीमेंट का प्लाटर नीचे गिरता रहता है जिससे जनमानस की जान-माल को खतरा बना हुआ है। दिल्ली में हुए पीजी हादसे के बाद लोगों का ध्यान डाकघर के जर्जर भवन की ओर गया तब भाजपा नेता और सहकारी क्रय विक्रय सीमिति के चेरयमैन पण्डित किशन चन्द्र शर्मा ने एक पत्र जिलाधिकारी को लिखा और कहा कि डाकघर का भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है। पत्र में लिखा है कि लिंटर का कुछ भाग पहले ही गिर चुका है, बचे हिस्से से ईंट और प्लाटर निरंतर गिरते रहते है। शर्मा ने लिखा है कि मुख्य बाजार में काफी भीड़ रहती है वही डाकघर में सैकड़ों लोग आधार कार्ड व अन्य डाक संबंधी कार्य से आते रहते है अगर समय रहते जर्जर भवन के बारे में न सोचा गया तो बड़ा हादसा सामने आ सकता है। श्री शर्मा ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उक्त भवन की तकनीति जांच लोक निर्माण विभाग से कराई जाए। उन्होंने लिखा है कि जांच पूरी होने तक डाकघर के भवन को खाली करा कर सुरक्षा निश्चित कराई जाए तथा डाकघर सुरक्षित वैकल्पिक भवन में स्थानांतरित किया जाए !

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights