बरेली । थाना कैंट क्षेत्र के नकटिया वीआईपी कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय सुशीला गौतम पत्नी लखपत को दबंगों ने जमकर पीटा हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है आजाद समाज पार्टी , भीम आर्मी ने कार्रवाई की मांग की। पीड़ित महिला सुशीला गौतम ने बताया घर के पास में 100 गज का प्लांट कुलदीप यादव से खरीदा था उसके बाद कुलदीप यादव बोला जब तक तुम बनवा नहीं रहे हो तब तक हमें दे दो अब कुलदीप यादव ने प्लांट पर कब्जा कर लिया है खाली नहीं कर रहा है जब कुलदीप यादव से कब्जा प्लांट का मांगा तभी कुलदीप यादव ,आलोक यादव ,पूजा यादव , भाग्यश्री ने लात घुसो से महिला सुशीला की जमकर पिटाई कर दी हालत बिगड़ने पर महिला को परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के कार्यकर्ता संजीव सागर, एडवोकेट कपिल सागर , एडवोकेट शिशपाल सागर , जितेन्द्र सिंह गौतम, मनोज कुमार वाल्मीकि, कपिल सागर भीम आर्मी, गुरदीप सागर , शकुंतला गौतम फरीदपुर विधानसभा महासचिव ने कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो धरना प्रदर्शन करेंगे।